Spread the love

शिमला-21सितंबर. मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने घोषणा की है कि 1 जनवरी 2016 से 31 दिसंबर 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए क्लास-III पेंशनरों को उनके पेंशन एरियर का 30 प्रतिशत तथा क्लास-I और क्लास-II पेंशनरों को 15 प्रतिशत एरियर अक्तूबर माह में जारी किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पेंशनरों और कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि लंबित चिकित्सा प्रतिपूर्ति दावों के भुगतान के निर्देश सभी विभागों को दिए गए हैं और 65 वर्ष से अधिक आयु के सभी पेंशनरों का एरियर पहले ही जारी किया जा चुका है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार भविष्य में महंगाई भत्ते (डीए) की एक और किस्त जारी करने पर भी विचार कर रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस सरकार ने कर्मचारियों के हित में पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल की है ताकि सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें आर्थिक सुरक्षा मिल सके।
बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति का भी उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य को राजस्व घाटा अनुदान (RDG) बंद होने से हर वर्ष 8,000 से 10,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। वहीं, हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट के अध्यक्ष आत्मा राम शर्मा ने पेंशनरों के हित में उठाए गए कदमों के लिए प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *