शिमला-24 सितंबर. राजधानी शिमला के घंडल के समीप HRTC की इलेक्ट्रिक बस व कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है।
जानकारी के अनुसार हादसा यह हादसा गुरुवार दोपहर बाद हुआ। HRTC की इलेक्ट्रिक बस नंबर एचपी 63-D-0419 बागीपुल से शिमला की ओर आ रही थी जबकि ऑल्टो कार नंबर एचपी 11-A-6499 शिमला से अर्की की तरफ जा रही थी। घण्डल के समीप दोनों वाहनों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई।
हादसे में ऑल्टो में सवार दयानंद पुत्र ठाकुरू राम, निवासी गांव फांजी, तहसील अर्की, उम्र 57 वर्ष, उनकी पत्नी हेमलता (52) और विद्या देवी पत्नी ठाकुरू राम (75) गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए IGMC शिमला ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि कार में कुल चार लोग सवार थे। हादसे में चौथा व्यक्ति भी गंभीर रूप से घायल हुआ है और उसका आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी धामी की टीम मौके पर पहुंची और आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
