Spread the love

शिमला-26अक्टूबर. हिमाचल प्रदेश कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी हेमराज बैरवा को केंद्र सरकार में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) ने 26 अक्टूबर को जारी आदेश में उन्हें केंद्रीय विद्युत मंत्रालय, नई दिल्ली में उप सचिव (Deputy Secretary) नियुक्त किया है।

आदेश के अनुसार, हेमराज बैरवा की नियुक्ति केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत पदभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की अवधि के लिए होगी। हालांकि, यदि इससे पहले आगामी आदेश जारी होते हैं, तो नियुक्ति उसी के अनुसार प्रभावी होगी।
केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश के मुख्य सचिव को निर्देश दिए हैं कि हेमराज बैरवा को तत्काल उनके वर्तमान दायित्वों से कार्यमुक्त किया जाए, ताकि वह नई दिल्ली में अपना नया कार्यभार संभाल सकें।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि अधिकारी को नियुक्ति आदेश जारी होने की तिथि से तीन सप्ताह के भीतर नया पदभार ग्रहण करना होगा। ऐसा नहीं करने पर केंद्रीय स्टाफिंग योजना से वंचित करने की प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *