Spread the love

शिमला, 21 नवंबर. हिमाचल प्रदेश सरकार ने आईएएस अधिकारी पंकज राय को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति प्रदान कर दी है। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग (नियुक्ति-I) ने इस संबंध में 21 नवंबर 2026 को अधिसूचना जारी की है।
अधिसूचना के अनुसार, हिमाचल प्रदेश कैडर के वर्ष 2014 बैच के आईएएस अधिकारी पंकज राय 21 नवंबर 2026 को पूर्वाह्न से सरकारी सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्त होंगे। सरकार ने उन्हें तीन महीने के पूर्व नोटिस की अवधि में छूट प्रदान करते हुए सेवानिवृत्ति की अनुमति दी है।
यह आदेश अखिल भारतीय सेवा (मृत्यु-सह-सेवानिवृत्ति लाभ) नियम, 1958 के नियम 16(2) और संबंधित प्रावधानों के तहत जारी किया गया है।
मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत के आदेशों के तहत जारी अधिसूचना की प्रतियां केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग, प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित विभागों को भेज दी गई हैं।

पंकज राय हिमाचल प्रदेश कैडर के 2014 बैच के IAS अधिकारी हैं, जिन्हें 10 नवंबर 2026 को हिमाचल प्रदेश विद्युत नियामक आयोग (HPERC) का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। हिमाचल प्रदेश सरकार के बहुउद्देशीय परियोजनाएं एवं विद्युत विभाग ने 10 नवंबर 2026 को उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी की। उनका कार्यकाल 5 वर्ष या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक (जो भी पहले हो) रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *