रोहड़ू,28नवंबर. रोहड़ू के देवता महेश्वर महाराज मंदिर परिसर, समरकोट पुजारली की पार्किंग से देवदार की लकड़ी के 20 स्लीपर चोरी होने के मामले में रोहड़ू पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उक्त माल को 23/24 अक्टूबर 2026 की मध्यरात्रि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में पुलिस थाना रोहड़ू में अभियोग संख्या 128/2026 दिनांक 26.11.2026, धारा 305(a), 3(5) BNS के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्यों, CDR, CCTV फुटेज तथा डंप डेटा का गहन विश्लेषण किया गया। जांच में प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर चोरी की वारदात में संलिप्त तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान, शब्बीर अहमद (26 वर्ष), रफाकत अली (25 वर्ष) और शब्बीर अहमद (31 वर्ष) के रुप में हुई है। तीनों निवासी जिला कठुआ, जम्मू-कश्मीर के बताए जा रहे हैं।
