शिमला-07 अगस्त. हिमाचल प्रदेश सरकार ने 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोहों के लिए राज्य एवं जिला स्तर पर मुख्य अतिथियों की नियुक्ति कर दी है। मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश के अनुसार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह हमीरपुर जिले के बड़सर में आयोजित होगा, जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। समारोह सुबह 11:00 बजे शुरू होगा।
जिला स्तर के समारोहों के लिए विभिन्न मंत्रियों एवं गणमान्य व्यक्तियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रमुख नियुक्तियां इस प्रकार हैं—
- बिलासपुर – विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
- चंबा – उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री
- सोलन – स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनी राम शांडिल
- कांगड़ा (धर्मशाला) – कृषि मंत्री चंद्र कुमार
- कुल्लू – उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान
- किन्नौर (रिकांगपिओ) – राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी
- शिमला – शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर
- ऊना – ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह
- सिरमौर (नाहन) – टीसीपी मंत्री राजेश धर्माणी
- मंडी – आयुष मंत्री यादविंदर गोमा
- लाहौल-स्पीति (केलांग) – विधायक सुंदर सिंह ठाकुर
