Spread the love

शिमला-12अगस्त. हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल पर बढ़ाए गए सेस को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। भाजपा के विरोध पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा को पहले देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्र सरकार से जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का असर कच्चे तेल के साथ-साथ बिटुमेन की कीमत और उपलब्धता पर भी पड़ा है, जिससे प्रदेश में सड़कों की टायरिंग का काम प्रभावित हो रहा है। विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि हिमाचल में लगाया गया पेट्रोल-डीजल सेस मौजूदा परिस्थितियों और राज्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया गया फैसला है। उन्होंने भाजपा से सवाल किया कि केंद्र में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर वह जनता को क्या जवाब देगी।

लोक निर्माण मंत्री ने E20 पेट्रोल और इथेनॉल ब्लेंडिंग को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इथेनॉल ब्लेंडिंग के कारण वाहनों की माइलेज प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं और इसका असर आम वाहन चालकों पर पड़ रहा है। उन्होंने भाजपा से इस मुद्दे पर भी जवाबदेही तय करने की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *