Spread the love

शिमला,01नवंबर. स्टेट एसोसिएशन ऑफ मेडिकल एंड डेंटल कॉलेज टीचर्स (SAMDCOT) एवं मुख्यमंत्री के बीच हुई सकारात्मक बातचीत तथा प्रस्तावित पेन-डाउन हड़ताल स्थगित।

चिकित्सा अधीक्षक, IGMC शिमला की ओर से आम जनता, मरीजों एवं उनके तीमारदारों को आश्वस्त किया जाता है कि दिनांक 2 नवंबर, 2026 से IGMC शिमला में सभी OPD सेवाएं पूर्व निर्धारित समय के अनुसार पहले की तरह सुचारू रूप से संचालित होंगी।

अस्पताल में प्रातः 9:30 बजे से सभी OPD, जांच सेवाएं, उपचार सुविधाएं एवं अन्य नियमित स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहेंगी। इसके अतिरिक्त अस्पताल की सभी आवश्यक व्यवस्थाएं, आपातकालीन सेवाएं, ऑपरेशन थिएटर, वार्ड सेवाएं एवं अन्य चिकित्सा सुविधाएं भी निर्बाध रूप से जारी रहेंगी।

IGMC प्रशासन मरीजों को बेहतर, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

IGMC प्रशासन प्रदेश की जनता से अपील करता है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें तथा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार अस्पताल पहुंचकर अपनी चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाएं।
मरीजों की सेवा, उनकी सुरक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की निरंतरता IGMC प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *