नई दिल्ली- 24 जुलाई. केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने शुक्रवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। बता दें रवनीत सिंह बिट्टू भारत सरकार में रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री रहे हैं। वह पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बेअंत सिंह के पोते हैं और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद हैं।
उन्होंने कहा कि संगठन का कोई भी निर्देश उनके लिए सर्वोपरि है। ‘पार्टी का फोन आएगा तो मैं हमेशा की तरह उसे उठाऊंगा और जो जिम्मेदारी मिलेगी, उसे पूरी ताकत के साथ निभाऊंगा।’ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। इसके साथ ही केंद्र सरकार में उनका मंत्री पद समाप्त हो गया। राजनीतिक हलकों में अब इस बात की चर्चा है कि भाजपा पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले बिट्टू को संगठन या चुनावी राजनीति में बड़ी जिम्मेदारी दे सकती है। हालांकि, बिट्टू ने इस पर कोई सीधी टिप्पणी नहीं की और कहा कि वह पार्टी के निर्णय का इंतजार करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया है कि उन्हे लुधियाना से विधानसभा की टिकट दी जाए।
रवनीत सिंह बिट्टू जून 2024 में केंद्र सरकार में रेल राज्य मंत्री बनाए गए थे। बाद में उन्हें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया। करीब दो वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने रेलवे से जुड़े कई कार्यक्रमों और परियोजनाओं में केंद्र सरकार का प्रतिनिधित्व किया
