Spread the love

नई दिल्ली-14 अगस्त. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा को अस्वस्थ महसूस होने पर एम्स नई दिल्ली में भर्ती कराया गया है। उन्हें 13 अगस्त की शाम को बेचैनी महसूस हुई। डॉक्टरों ने उनकी जांच की, जिसमें हृदय की नसों का एंजियोग्राफी टेस्ट भी शामिल था। अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। उन्हें एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में निगरानी में रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *