शिमला,23 नवंबर. राजधानी शिमला के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मंदिर में चोरी की वारदात 1 नवंबर 2026 को सामने आई थी। चोर मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और दानपात्रों में रखी नकदी चोरी कर ले गए थे।
इस मामले में पुलिस थाना पश्चिम, शिमला में अभियोग संख्या 236/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305(D) में मामला दर्ज किया गया था।
पुलिस ने जांच के दौरान CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों का गहन विश्लेषण किया। इसके आधार पर चोरी की वारदात में संलिप्त होने के आरोप में हितेन्द्र (31), निवासी बसंतपुर, तहसील सुन्नी, जिला शिमला की पहचान की गई।
पुलिस ने आरोपी को 23 नवंबर 2026 को धारा 120B BNS के तहत गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से चोरी की वारदात को लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस मामले की आगामी जांच में जुटी हुई है।
